Tuesday 17 October 2017

17 Pink lips tips in hindi काले होंठ गुलाबी करने के आसान उपाय

दोस्तों आज हम आपकों होंठों को गुलाबी बनाने के ऐसे अचूक उपाय बताएँगे। जो आपके होंठों को गुलाबी कर। आपकी खूबसूरती पर चार चाँद लगा देंगे। और आपके होंठ दिखने लगेंगे गुलाबी। वैसे तो सब अपने होंठों को गुलाबी बनाना चाहते हैं। लेकिन कुछ औरतें तो काले होंठों को लिपस्टिक के माध्यम से होंठों को छुपा लेती हैं। लेकिन जो लिपस्टिक नहीं लगाते। या फिर लगा नहीं सकते। इसलिए छिपाने से कुछ नहीं होगा जल्द से जल्द होंठों को गुलाबी करें।


Pink lips tips in hindi काले होंठों को गुलाबी बनाने के उपाय | काले होंठों को गुलाबी कैसे करें | होंठों के कालेपन को दूर करने के उपाय


1. नींबू से भी होंठों का कालापन दूर किया जा सकता हैं। नींबू की कुछ बूंदो को होंठों पर लगाकर सौ जाएँ। और ऐसा लगातार एक महीने तक करें।

2. गुलाब जल की बूंदो को शहद में मिलाकर होंठों पर लगाने से होंठों का कालापन दूर होता हैं।

3. चकुंदर का रस होंठों पर रात को लगाएँ। और सुबह उठकर धो लें। ऐसा करने से भी होंठ गुलाबी होते हैं।

4. चीनी को पीसकर उसमें मक्खन मिलाकर होंठो पर लगाने से होंठ मुलायम और गुलाबी होते हैं।

5. गाजर के रस को होंठों पर लगाने से भी होंठ गुलाबी होते हैं।

6. खीरे के टुकड़े को होंठों पर रगड़ने से होंठों में निखार आता हैं।

7. संतरे के छिलके को होंठों पर रगड़ने से होंठ गुलाबी होते हैं।

8. कच्चे आलू को होंठों पर रगड़ने से होंठों का कालापन दूर होता हैं।

9. पुदीने का रस होंठो के लिए फायदेमंद होता हैं।

10. होंठों पर शुद्ध देशी घी लगाने से भी होंठों में निखार बढ़ता हैं।

11. दूध की मलाई को होंठों पर लगाने से होंठ गुलाबी होते हैं।

12. हल्दी पाऊड़र और दूध का पेस्ट बनाकर होंठों पर लगाने से होंठ गुलाबी होते हैं।

13. अगर रात को सोने से पहले नाभि मे तेल लगाएँ। तो आपके होंठ नहीं फटते।

14. नारियल का तेल लगाने से भी होंठों की चमक बढ़ती हैं।

15. रात को सोने से पहले होंठों पर शहद लगाएँ। और सुबह साफ कर लें। ऐसा करने से होंठ गुलाबी होते हैं।

16. सोने से पहले होंठों को साफ जरूर करें।

17. होंठों पर अंड़े का लेप लगाने से भी होंठों की लालिमा बरकरार रहती हैं ।

No comments:

Post a Comment