Tuesday 21 November 2017

Interesting Facts About Hair In Hindi-बालो के बारे में दिलचस्प रोचक तथ्य

बालों को सजाना और संवारना किसे अच्छा नहीं लगता । चाहे लड़का हो या लड़की , बाल इंसान की खूबसूरती में चार चाँद लगा देते हैं ,यूँ तो आप रोजाना घंटो शीशे के सामने अपने बालों को निहारते होगे लेकिन बालों के बारे में हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएँगे जिन्हें आप नहीं जानते होंगे तो आइये हम आपको बाल के बारे में कुछ रोचक तथ्य बता दे .....

 बालो के बारे में दिलचस्प रोचक तथ्य -Interesting Facts About Hair In Hindi 



1. रोज़ाना हमारे 50 से 100 बाल गिर जाते हैं , बाल गर्मियों में ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं |

2. हमारा बाल "DNA" के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है |

3. एक बाल की उम्र तकरीवन 5 सालों तक की होती है |

4. मनुष्य का बाल तांबे की एक पतली तार से मजबूत होता है |

5. दुनिया में सिर्फ़ 1 प्रतिशत ही लाल बालों बाले लोग हैं , गीले बालों को सामान्यतः 30% लम्बाई तक ज्यादा खींचा जा सकता है |

6. मनुष्य के सिर में एक लाख से भी अधिक बाल होते हैं जिनके बालों का रंग लाल होता है उनके सिर के बाल काले बालों से कम होते हैं |

7. जब कोई सिर से बाल टूटकर गिरता है तो उसकी जगह नया बाल उगने लगता है |

8. अमेरिका में 80 प्रतिशत लोग रोज़ाना दो बार अपने बालों को वाश करते हैं , बालों में 5 प्रतिशत सल्फर , 21 प्रतिशत ओक्सीजेन , 50 प्रतिशत कार्बन , 17 प्रतिशत नाईट्रोजन और 6 प्रतिशत हाईट्रोजन होता है |

9. मनुष्य के चेहरे के बाल शरीर के दुसरे हिस्सों के बालों से तेज़ी से बढ़ते हैं |

10. गर्म मौसम में हमारे बाल तेज़ी से बढ़ते हैं ठंड के मौसम में बालों के बढने की गति कम हो जाती है |

11. बाल प्रोटीन से बना होता है जिसे केराटिन कहा जाता है |

12. आपके बाल की सहायता से आपका ब्लड ग्रुप पता किया जा सकता है और इससे शरीर की और भी बहुत सारी जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं |

13. एक बाल 100 ग्राम का वजन उठा सकता है और हमारे सिर पर मौजूद सभी बाल मिलकर एक ट्रक को खींच सकते हैं |

14. हमारे बाल रोज़ाना 0.3 से 0.5 की mm स्पीड से बढ़ते हैं और महीने भर में यह लगभग 0.5 इंच तक और साल भर में यह 15 सेंटीमीटर तक बढ़ जाते हैं  |

15. बाल हमारे दिमाग को गर्मी और चोट से बचाते हैं।

16. सन 1950 में केवल 5 प्रतिशत महिलाओं ने अपने बालों को कलर किया परन्तु यह प्रतिशत बढ़कर अब 75 प्रतिशत तक पहुँच गई है |

No comments:

Post a Comment